18,Apr-2026

विश्व धरोहर दिवस पर हेरिटेज वॉक का आयोजन

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जीडी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने घंटाघर जोधपुर क्षेत्र का भ्रमण किया तथा पाल हवेली और तूरजी का झलरा सहित कई महत्वपूर्ण धरोहर स्थलों का अवलोकन किया। इस हेरिटेज वॉक के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों की वास्तुकला, सांस्कृतिक महत्व एवं उनके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में अपने सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता और ज्ञानवृद्धि को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निदेशक मिश्रा सर का विशेष धन्यवाद ।