विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
जी.डी. मेमोरियल कॉलेज, जोधपुर के बी.एससी. एवं एम.एससी. के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय राजस्थान का प्रमुख आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं उनके औषधीय महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण एवं उनके विभिन्न प्रक्रियात्मक चरणों को भी समझा। विद्यार्थियों ने रिसर्च स्कॉलर की गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा पंचकर्म केंद्र का भी अवलोकन किया। पंचकर्म चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली की जानकारी विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से ज्ञानवर्धक एवं रोचक रही। यह शैक्षणिक भ्रमण जी.डी. मेमोरियल कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ आयुर्वेद, औषधीय वनस्पतियों एवं औषधि निर्माण की व्यावहारिक जानकारी से जोड़ना था। इस भ्रमण में महाविद्यालय के आचार्यगण डॉ.डी.आर.बोहरा,सरोज परिहार,निहार माथुर विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहकर उनका मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक प्रो.जे.जे.मिश्रा ने इस शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
