13,Apr-2026

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

जी.डी. मेमोरियल कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती  -  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जी.डी. मेमोरियल कॉलेज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाबा साहेब के जीवन, विचारों तथा भारतीय संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक आचार्य महिपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, परिश्रम और शिक्षा की शक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होंने बताया कि किसी भी महान व्यक्ति के बाल्यावस्था और उनके संघर्षों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जो विद्यार्थियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में डॉ. मीना राव , डॉ. हरदयाल भाटी , मनन्यसिंह, सीमा जांगिड़ , गिरधर सर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज प्रशासन की ओर से निदेशक महोदय डॉ.जे.जे. मिश्रा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को एक नई दिशा प्रदान की और समानता, शिक्षा तथा अधिकारों की जो राह दिखाई, वह आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।