11,Oct-2025
इतिहास विभाग द्वारा शैक्षिक भ्रमण
आज, 11 अक्टूबर 2025 को जी.डी. मेमोरियल कॉलेज के इतिहास विभाग (कला संकाय) द्वारा शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों और राजस्थानी संस्कृति का गहन ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान, सहायक आचार्य महिपाल सिंह खींची , मनन्य सिंह और गिरधर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने शाही जीवनशैली, प्राचीन वस्त्र, आभूषण, चित्रकला और ऐतिहासिक दस्तावेजों को दर्शाती प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इतिहास की व्यावहारिक समझ का अनुभव किया। कार्यक्रम के अंत में अकादमी निदेशक डॉ. जे. जे. मिश्रा और सहायक आचार्य सत्येन व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सभी ने भ्रमण को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।