20,Sep-2026

फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

.डी. मेमोरियल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो.जे.जे. मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, रेम्प वॉक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विजित प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।