"दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम"
जी.डी.मेमोरियल कॉलेज में 24 एवं 25 अगस्त, 2026 को "दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनके शिक्षण कौशल, शोध क्षमता एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देना हैं । प्रथम दिन 24 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ जी.डी.मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज के अकादमिक निदेशक प्रो. जे. जे. मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि एवं की-नोट स्पीकर डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय, रिसर्च एसोसिएट-III, आईआईटी जोधपुर तथा अनंत आईकेपी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए किया। डॉ. पांडेय ने प्रथम दिन अपने सम्बोधन में शिक्षकों को शोध, तकनीकी नवाचार एवं बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक एवं नवाचार के बढ़ते महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। दूसरे दिन 25 अगस्त को कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं की-नोट स्पीकर के रूप में डॉ. इशराकुल इस्लाम माहिर, असिस्टेंट प्रोफेसर, महिला पीजी महाविद्यालय, जोधपुर ने सहभागिता की। उन्होंने प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, अकादमिक विकास तथा उच्च शिक्षा में नवीन दृष्टिकोणों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को निरंतर सीखने, नई शिक्षण तकनीकों को अपनाने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। दोनों दिनों में आयोजित विभिन्न सत्रों के दौरान कॉलेज के शिक्षकों ने विशेषज्ञ वक्ताओं के साथ संवाद किया और अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से शिक्षकों को शोध, तकनीकी नवाचार, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों एवं अकादमिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ.डी. आर.बोहरा द्वारा विशेषज्ञ वक्ताओं का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया एवं उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
